क्रियाविशेषण, क्रियाविशेषण के भेद
क्रियाविशेषण क्रिया की विशेषता बताने वाले अव्यय शब्द क्रियाविशेषण कहलाते हैं। उदाहरण- 1. राम मधुर बोलता है। 2. उसने धीरे से दरवाजा खोला। 3. हमने मीठे फल खाए। 4. माँ ने खाना अच्छा बनाया। क्रियाविशेषण के भेद क्रियाविशेषण के चार भेद होते हैं- 1. कालवाचक क्रियाविशेषण 2. स्थानवाचक क्रियाविशेषण 3. परिमाणवाचक क्रियाविशेषण 4. रीतिवाचक क्रियाविशेषण कालवाचक क्रियाविशेषण- वह अव्यय शब्द जिनसे काल अथवा समय सम्बन्धी जानकारी का बोध हो , उन्हें कालवाचक क्रियाविशेषण कहते हैं। जैसे जब , तब , कब , अब , परसों , कल , आज , मासिक , वार्षिक इत्यादि। उदाहरण- 1. वह कल आएगा। ...